हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ कैसी होगी मुंबई की प्लेइंग 11? इन खिलाड़ियों को मौका!

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 17 अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है। अब तक खेले गए 6 मैच में मुंबई ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैच में टीम को हार मिली है। मुंबई ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाई थी। अब मुंबई अपना आगामी मैच हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। आइए जानते हैं हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि अब तक खेले गए मुकाबले में रोहित का बल्ला बढ़ चढ़कर नहीं चला है। वहीं रियान रिकेल्टन की बात करें तो उन्होंने अब तक कुछ ही मैच में अपना शानदार इंटेट दिखाया है। लेकिन वह लगातार अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसा हो सकता है मध्यक्रम

मिडिल ऑर्डर में विल जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। हालांकि सूर्या का बल्ला अब तक उस तरीके से नहीं चला है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमनधीर मोर्चा संभाल सकते हैं। तिलक ने 33 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सूर्या ने भी दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 28 गेंदों में 40 रन बनाए थे।

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

स्पिन गेंदबजी का जिम्मा करण शर्मा और मिचेल सेंटनर पर हो सकता है। करण शर्मा ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे, जबकि सेंटनर को 2 विकेट मिले थे। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत के कंधों पर हो सकता है।

एसआरएच के खिलाफ एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा , रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर) , विल जैक्स , सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा , हार्दिक पंड्या (कप्तान) , नमनधीर , मिचेल सेंटनर , दीपक चाहर , ट्रेंट बोल्ट , जसप्रीत बुमराह (करण शर्मा इंपैक्ट)।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola