Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

MI vs GT: एलिमिनेटर मुकाबले के लिए जीटी के 2 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर! कप्तान शुभमन गिल की बढ़ी टेंशन

MI vs GT: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है। गुजरात के 2 अहम खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

Author
Alsaba Zaya Updated: May 29, 2025 18:33

MI vs GT: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला “करो या मरो” वाला होगा, क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर इस सीजन में यहीं खत्म हो जाएगा।

इस अहम मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो अहम विदेशी खिलाड़ी – जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड – बीच सीजन में ही टीम का साथ छोड़ चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ जुड़ने के लिए लौट गए हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें वनडे और टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी शामिल होंगे। इससे गुजरात की टीम को बड़ा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

2 खिलाड़ियों का बाहर होना तय

जोस बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने कई मुकाबलों में टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई थी। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड भी निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबले में अनुभव और फॉर्म दोनों का होना बहुत जरूरी होता है।

अब माना जा रहा है कि कप्तान शुभमन गिल जोस बटलर की जगह श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। वहीं रदरफोर्ड की जगह दासुन शनाका को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा जा सकता है। कुसल मेंडिस के पास अच्छा अनुभव है और वह तेज शुरुआत देने में माहिर हैं। शनाका भी एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं।

---विज्ञापन---

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

First published on: May 29, 2025 06:33 PM

संबंधित खबरें