Rohit Sharma Texted Piyush Chawla Late Night: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप की तारीफ भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी करते हैं। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान के साथ-साथ बतौर भारतीय कप्तान के रूप में भी काफी सफलताएं अर्जित की हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को जीतने में सफल रही। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने इस साल साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। रोहित को लेकर मुंबई की टीम में साथ में खेलने वाले दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला ने बड़ा खुलासा किया है।
पीयूष ने पिछले सीजन मुंबई के लिए खेले थे। उनके लिए यह सीजन खास रहा था, जहां उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट झटके थे और वह उस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज थे। इस स्पिनर ने बताया कि उस साल रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के खिलाफ रणनीति पर चर्चा करने के लिए रात में ढाई बजे उन्हें अपने कमरे पर बुलाया था।
रोहित ने रात ढाई बजे किया फोन
उन्होंने यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के बातचीत के दौरान बताया, ‘मैंने उनके साथ इतना क्रिकेट खेला है कि हम आराम से काफी देर बात कर लेते हैं। हम मैदान के बाहर भी बात करते रहते हैं। एक बार रात के ढाई बजे उन्होंने मुझे मैसेज किया और पूछा कि जगे हो क्या। चावला ने बताया कि रोहित ने तब कागज पर एक फील्ड बनाई और वॉर्नर को संभावित रूप से आउट करने के बारे में मुझसे चर्चा की। तब इस बारे में बात हो रही थी कि वो मुझसे कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: जानें कौन हैं नवदीप सिंह, जिन्होंने पैरालंपिक में भारत को दिलाया गोल्ड
CSK टीम बनी थी चैम्पियन
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 2023 सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि टीम अहमदाबाद में हुए दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। यह आखिरी सीजन था जब रोहित के हाथों में मुंबई इंडियंस की कमान थी। टीम ने इस साल उनकी जगह हार्दिक को कप्तानी का जिम्मा सौंपा।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया जरा बचके! काउंटी में चमका बांग्लादेश का सबसे सीनियर ऑलराउंडर, रोहित सेना की बढ़ा रहा टेंशन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines