Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मची हुई है। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला किया है। PCB ने नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। इस सेलेक्शन कमेटी में एक अंपायर का भी नाम है।
PCB ने की नई सेलेक्शन कमेटी की घोषणा
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हाल में ही मोहम्मद यूसुफ ने सेलेक्शन कमेटी से अलग हो गए थे। वहीं, अब बोर्ड ने नई सेलेक्शन कमेटी में कई बड़े बदलाव किए हैं। नई सेलेक्शन कमेटी में अलीम डार, आकिब जावेद, असद शफीक, अजहर अली और हसन चीमा को जगह मिली है।
असद शफीक और हसन चीमा पहले भी सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा थे। वहीं, अलीम डार, आकिब जावेद और अजहर अली को पहली बार कमेटी में शामिल किया गया है। अलीम डार पूर्व ICC एलीट अंपायर हैं। अलीम डार ने 19 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने संन्यास लिया है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: शर्मनाक रिकॉर्ड का मालिक हुआ पाकिस्तान, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
400 से ज्यादा मैचों में की है अंपायरिंग
अलीम डार ने रिकॉर्ड 435 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उन्हें अपने करियर में 3 बार डेविड शेफर्ड ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा वो 2007 और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। अलीम डार 17 फर्स्ट क्लास मैच और 18 लिस्ट ए मैच भी खेल चके हैं। इसके बाद उन्होंने अंपायरिंग में अपना करियर बनाया था।
संघर्ष कर रही है पाकिस्तान की टीम
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौरे से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और USA से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बांग्लादेश ने भी हाल में ही पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: ‘बहुत हो गया, पूरी दुनिया हंस रही है..’ बाबर आजम पर भड़का पूर्व दिग्गज
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines