IPL 2025: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 66वां मैच जयपुर के सावई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी। ये इस सीजन का दिल्ली कैपिटल्स का आखिरी मैच था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से काफी कैच छूटे। इसके अलावा दोनों टीमों की तरफ से काफी छूटते हुए दिखाई दिए। वहीं कैच छोड़ने के मामले में दिल्ली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
मैच में छूटे कुल 8 कैच
इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुछ 8 कैच छूटे। जिनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने अकेले 6 कैच छोड़े, जबकि पंजाब किंग्स की तरफ से 2 कैच छूटे। दिल्ली की तरफ से मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, आशुतोष शर्मा, करुण नायर और मुस्तफिजुर रहमान से कैच छूटे। श्रेयस अय्यर के मैच में 2 कैच छूटे थे। वहीं पंजाब की तरफ से फील्डिंग करते हुए हरप्रीत बरार और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने कैच छोड़े थे।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन छोड़े सबसे ज्यादा कैच
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है। सीजन-18 में दिल्ली की तरफ से 24 कैच छोड़े गए, जिनमें से 6 कैच अकेले पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मैच छूटते हुए देखने को मिले।
दिल्ली ने जीता मैच
पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में 6 विकेट से हराया था। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको दिल्ली ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में समीर रिजवी ने काफी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। रिजवी ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए थे और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 95 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स को मिला ‘हीरा’, CSK ने किया था नजरअंदाज
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines