हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम! साउथ अफ्रीका को मिला नया चीफ सेलेक्टर

Patrick Moroney: साउथ अफ्रीका को नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है। बोर्ड ने पैट्रिक मोरोनी को ये जिम्मेदारी दी है। वह 1 अगस्त से अपना पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

Patrick Moroney: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बड़ा फैसला किया है। पैट्रिक मोरोनी साउथ अफ्रीका के नए संयोजक मुख्य चयनकर्ता चुने गए हैं। साउथ अफ्रीका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 का खिताब अपने नाम किया था। अब अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे से पहले साउथ अफ्रीका को नया मुख्य चयनकर्ता मिल गया है। 17 जुलाई को बोर्ड ने पैट्रिक मोरोनी को नए संयोजक चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया।

इस दिन संभालेंगे कार्यभार

पैट्रिक मोरोनी 1 अगस्त को मुख्य चयनकर्ता का कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल तक के लिए चलेगा। मोरोनी का क्रिकेट में अच्छा खासा अनुभव रहा है। वह 2001 से चयवकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के लिए काम किया। साउथ अफ्रीका अंडर-19 के लिए उन्होंने क्वेना मफाका और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी चुना था, जो आज विश्व क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं। मोरोनी साउथ अफ्रीका नेशनल अकादमी के साथ भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

नेशनल टीम के डायरेक्टर और एनोच एनक्वे ने मोरोनी को चयनकर्ता नियुक्त करने की घोषणा के दौरान कहा कि खेल की उनकी गहरी समझ, विभिन्न स्तरों पर प्रतिभा की पहचान और चयन में दशकों के अनुभव के साथ मिलकर उन्हें इस पद के लिए आदर्श व्यक्ति बनाती है। नए मुख्य चयनकर्ता के तौर पर मोरोनी एनक्वे को रिपोर्ट करेंगे और हेड कोच शुकरी कोनराड के साथ मिलकर काम करेंगे।

साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्र्लिया का दौरा करना है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 10 अगस्त को खेला जाएगा, दूसरा मैच 12, तीसरा मैच 16, चौथा मैच 19 और पांचवां मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola