MI vs SRH: 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैजराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में हैदराबाद ने औसतन बल्लेबाजी की और बड़ा स्कोर बनाने में फेल हो गई। आमतौर पर धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाली हैदराबाद के बल्लेबाज मुंबई के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। मुंबई ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। हार के बाद कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बल्लेबाजों की सरेआम क्लास लगाई है।
कमिंस ने लगाई फटकार
हार के बाद कमिंस ने बल्लेबाजों को खरी खोटी सुनाई और कहा कि यह आसान विकेट नहीं था। कुछ रन कम थे, हम बल्ले से कुछ और रन बनाना चाहते थे। मुश्किल विकेट, जब आप यहाँ आते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि यह बहुत धाराप्रवाह और तेज होगा, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, हमारे कई हिटिंग एरिया को बंद कर दिया। मुझे लगा कि हमने अपने सभी बेस कवर कर लिए हैं। 160 के साथ आपको लगता है कि आप थोड़े कम हैं। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगा कि हमें विकेट की जरूरत है, हमारे पास डेथ बॉलिंग के लिए बहुत कुछ था, फाइनल में जगह बनाने के लिए आपको घर से बाहर अच्छा खेलना होगा, दुर्भाग्य से इस सीजन में अब तक यह काम नहीं आया है
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों में 28 रन बनाए। हैदराबाद को धीमी शुरुआत मिली थी। हालांकि इसके बाद भी कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए, इसके अलावा अनिकेत वर्मा ने 8 गेंदों में 18 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि रियान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। उनके अलावा विल जैक्स ने 26 गेंदों में 36 रन बनाए। अंत में मुंबई ने 4 विकेट से बाजी मार ली।
संबंधित खबरें
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
6 mins agoAsian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर मेडल किया पक्का
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
7 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
9 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
9 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
10 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines