Paralympics 2024: भारत में कब और कहां देखें पैरालंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी? यहां जानें पूरी डिटेल

Paralympics 2024: पेरिस ओलंपिक खत्म होने के बाद अब पैरालंपिक का आगाज होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। इसकी क्लोजिंग सेरेमनी 8 सितंबर को होगी। इस बार भारत की तरफ से 84 एथलीट्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

ind vs - 2024-08-28T124746.364

Paralympics 2024 Opening Ceremony: पैरालंपिक 2024 (Paralympics 2024) की शुरुआत आज (28 अगस्त) से होगी। क्लोजिंग सेरेमनी 8 सितंबर आयोजित की जाएगी। इस बार पैरालंपिक में दुनिया के 170 देशों के 4,000 से भी अधिक एथलीट हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसी बीच सबकी निगाह पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह पर टिकी हुई है। तो आइये जानते हैं कि आप भारत में कब से ओपनिंग सेरेमनी को देख पाएंगे और इसे कहां पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

जानें कब और कितने समय से देख पाएंगे ओपनिंग सेरेमनी

ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक सुमित अंतिल और भाग्यश्री यादव होंगे। पैरालंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त को होगी। फैंस इसे स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। पेरिस में ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत रात 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के 84 एथलीट्स ले रहे हैं हिस्सा

भारत ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक्स में 54 एथलीट्स का दल भेजा था। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 9  खेलों में हिस्सा लेकर 19 पदक जीते थे। इस बार पेरिस में भारत की तरफ से 84 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी कुल 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारत के सबसे खिलाड़ी एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे। इसमें भारत के 38 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा  बैडमिंटन में 13 और शूटिंग में 10 खिलाड़ी पदक के लिए अपने दावेदारी को पेश करेंगे।

विज्ञापन

29 अगस्त से एक्शन में दिखेंगे भारतीय एथलीट

पैरालंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त को होगी, लेकिन भारतीय एथलीट पहली बार एक्शन में 29 अगस्त से दिखेंगे।  29 अगस्त को भारतीय एथलीट्स आर्चरी, बैडमिंटन, साइकलिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। भारत की नजर इस बार पेरिस में टोक्यो से ज्यादा पदक जीतने पर है। भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ