Video चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज ने पलट दिया मैच का रुख, गेंदबाजों को चटाई धूल 

UP T20 League 2024: उत्तर प्रदेश टी20 लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तहलका मचा दिया है। कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से खेलते हुए इस दिग्गज युवा खिलाड़ी ने लखनऊ फॉल्कन के गेंदबाजों को अकेले दम पर धूल चटा दी और मैच अपने नाम कर लिया। 

Sameer Rizvi

UP T20 League 2024: उत्तर प्रदेश टी20 लीग में लखनऊ फॉल्कन और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी का गजब अंदाज दिखाई दिया। समीर रिजवी ने अपने दम पर मैच का पासा पलट दिया और टीम को शानदार जीत दिला दी। कानपुर सुपरस्टार्स की कप्तानी कर रहे समीर रिजवी ने महज 51 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली। समीर रिजवी की इस पारी की मदद से टीम को 3 रन से रोमांचक जीत मिली।

चेन्नई ने 8 करोड़ में किया था टीम में शामिल 

समीर रिजवी ने यूपी लीग के पिछले संस्करण में भी तूफानी बल्लेबाजी की थी। इसी पारी को देखकर आईपीएल-2024 के लिए हुई नीलामी में समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये की बड़ी राशि लगाकर टीम में शामिल किया था। हालांकि बतौर बल्लेबाज समीर रिजवी का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 8 मैच में केवल 51 रन बनाए। इस बार देखना दिलचस्प होगा की उन्हें कौन सी टीम अपने साथ जोड़ती है। आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होना है, ऐसे में तय माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रिलीज कर देगी। समीर रिजवी का मैच में कैसा प्रदर्शन रहा और मैच का क्या हाल रहा, इसे वीडियो में देखिए। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ