हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हारिस रऊफ पर कार्रवाई से भड़का पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल का कर सकता है बॉयकॉट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 28 सितंबर को दोनों देश आमने सामने होंगे. लेकिन इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हारिस रऊफ को लपेटे में लिया है. अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान एशिया कप फाइनल का बॉयकॉट कर सकता है. आइए जानते हैं पूरा मामला?

विज्ञापन

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान ने जगह बनाई है. दोनों देश 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं. इससे पहले भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को सुपर 4 में आमने सामने हुए थे. इस मैच में हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ विवादित इशारा किया था. इसके बाद अब रऊफ पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में पाकिस्तान फाइनल का बहिष्कार कर सकता है.

रऊफ ने किया था विवादित इशारा

भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हारिस रऊफ जब फील्डिंग कर रहे थे तब उन्होंने भारत के खिलाफ विवादित इशारा किया था, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. अब माना जा रहा है कि आईसीसी उन्हें सख्त सजा सुना सकती है. ऐसे में खबर है कि अगर आईसीसी रऊफ को दंडित करती है तो पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल का बॉयकॉट कर सकती है.

41 साल बाद हुआ ऐसा

भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप में आमने सामने होंगे. 41 साल के एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे. इससे पहले भारत और पाकिस्तान कभी भी एशिया कप में आमने सामने नहीं हुए हैं.

विज्ञापन

साहिबजादा हुए रिहा

बीसीसीआई की शिकायत पर हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान को आईसीसी ने तलब किया था माना जा रहा था कि दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन जरूर होगा. आईसीसी ने साहिबजादा को तो छोड़ दिया, लेकिन हारिस रऊफ फंस गए हैं.

IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी

विज्ञापन

भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

एशिया कप 2025 में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. भारत ने लीग स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया था. भारत लगातार 5 मैच जीत चुका है. ऐसे में फाइनल जीतने का ज्यादा चांस भारत के पास ही है.

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में पाकिस्तान से हुआ था बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola