PAK vs NZ: बाबर आजम ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा, वर्ल्ड कप से पहले खुली पाकिस्तान की पोल

Babar Azam PAK vs NZ: बाबर आजम ने मार्क चैपमैन के कैच ड्रॉप होने को पाकिस्तान की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब हम कैच छोड़ते हैं तो इसका नुकसान उठाना पड़ता है।

Babar Azam

Babar Azam

Babar Azam PAK vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसका तीसरा मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मैच में बाबर आजम की टीम को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की फील्डिंग की पोल खुल गई है। बाबर आजम ने इस हार के लिए पाकिस्तान की फील्डर्स को जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन

कैच छोड़ने से होता है नुकसान  

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद कहा- पावरप्ले में हमारी शुरुआत अच्छी रही। अगर आप कैच छोड़ते हैं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। हालांकि हमारी गेंदबाजी योजना के मुताबिक रही। हम अगले मैच में सुधार करने की कोशिश करेंगे। हम गेंदबाजी में भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे। बाबर ने आगे कहा- आज हम दुर्भाग्य से 10 रन कम रह गए। शादाब की तारीफ कर बाबर ने कहा कि उन्होंने अच्छी रिकवरी की और अच्छी साझेदारी बनाई। उन्होंने स्थिति के अनुसार खेला।

विज्ञापन

विज्ञापन

तीन बार बचे मार्क चैपमैन

दरअसल, पाकिस्तान की इस हार में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का बड़ा रोल रहा। चौथे नंबर पर उतरे मार्क चैपमैन ने 9 गेंदों में 207.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 87 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई, लेकिन इससे पहले उनके तीन कैच ड्रॉप हुए। सबसे पहला कैच आठवें ओवर में हुआ। शादाब खान की बॉल पर मार्क चैपमैन बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर ड्रॉप हो गए। ये कैच नसीम से छूट गया। हालांकि उन्होंने इसके लिए पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन

13वें और 17वें ओवर में मिला मौका

इसके बाद चैपमैन का कैच एक बार फिर 13वें ओवर में ड्रॉप हुआ। अबरार अहमद की गेंद पर चैपमैन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा, जिस पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच छोड़ दिया। अब 17वें ओवर में एक बार फिर पाकिस्तान को चैपमैन को आउट करने का मौका मिला, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन

अबरार अहमद की पहली गेंद पर चैपमैन अबरार के हाथों ही ड्रॉप हो गए। इस तरह मार्क चैपमैन को आउट करने के पाकिस्तान के पास तीन बड़े मौके थे, लेकिन नसीम शाह, मोहम्मद रिजवान और अबरार अहमद ने ये मौके मिस कर दिए और पाकिस्तान ये मैच हार गई। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का चौथा मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ