IPL 2024: ये नहीं देखा तो क्या देखा...सांसें रोक देने वाली आखिरी बॉल, देखें वीडियो

IPL 2024 KKR vs RCB Last Ball Video: केकेआर और आरसीबी के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता ने एक रन से मैच जीत लिया। ये मुकाबला आखिरी बॉल तक गया।

IPL 2024 KKR vs RCB Last Over

IPL 2024 KKR vs RCB Last Over

IPL 2024 KKR vs RCB Last Ball Video: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रविवार को सांसें रोक देने वाला मुकाबला खेला गया। केकेआर ने आखिरी बॉल पर आरसीबी को एक रन से हराया। एक बार तो लगने लगा कि आरसीबी ये मैच जीत जाएगी या फिर मैच शायद सुपर ओवर तक जाएगा, लेकिन मिचेल स्टार्क ने आखिरी बॉल पर पासा पलट दिया। आखिरी बॉल का ये रोमांच अभी तक फैंस के दिमाग में घूम रहा है।

विज्ञापन

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच 

आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी। आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद वाइड यॉर्कर डाली तो कर्ण शर्मा ने इसे पॉइंट के ऊपर से ठोक डाला। गेंद हवा में उड़ी और बाउंड्री पार कर गई। इस छक्के के बाद स्टार्क ने दूसरी गेंद पर कर्ण को बीट कर दिया। जोरदार अपील हुई। इस पर कर्ण ने रिव्यू ले लिया। अल्ट्राएज में दिखा कि बॉल बल्ले से नहीं लगी थी। ऐसे में कर्ण आउट होने से बच गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कर्ण शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

तीसरी गेंद को कर्ण शर्मा ने एक बार फिर पॉइंट के ऊपर से ठोक डाला। इस धांसू छक्के के साथ आरसीबी के खेमे में खुशी छा गई। अब बारी थी चौथी गेंद की…स्टार्क ने इस गेंद को ऑफ साइड से थोड़ा बाहर रखा, जिस पर कर्ण ने एक बार फिर पॉइंट के ऊपर से छक्का ठोक डाला। इस छक्के के साथ ही मैच आरसीबी के पक्ष में जाता दिखा। पहली चार गेंदों में 18 रन बनाकर आरसीबी को जीत के लिए अगली दो गेंदों में 3 रन की जरूरत थी। अब स्टार्क ने जैसे ही पांचवीं गेंद डाली तो कर्ण ने इसे स्ट्रेट की ओर खेला, जिस पर वे स्टार्क के हाथों कैच पकड़े गए। इस बड़े विकेट के साथ ही केकेआर के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन रन आउट

अब बारी आखिरी गेंद की थी। दर्शकों के साथ ही दोनों ओर के खिलाड़ियों की भी धड़कनें बढ़ने लगीं। स्टार्क ने अब नए और आखिरी बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन को आखिरी बॉल विकेट के बिलकुल पास डाली तो लॉकी ने इस पर जोर से बल्ला घुमाया। वे तेजी से दो रन के लिए भागे, लेकिन डीप कवर की ओर खड़े फील्डर रमनदीप सिंह ने तुरंत बॉल को उठाकर विकेटकीपर फिल साल्ट की ओर थ्रो कर दी। साल्ट ने यहां बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया और डाइव लगाकर गिल्लियां बिखेर डालीं। लॉकी फर्ग्यूसन का बल्ला क्रीज तक नहीं पहुंच पाया और वे थर्ड अंपायर के द्वारा आउट करार दे दिए गए। इस तरह केकेआर ने आखिरी बॉल पर ये मुकाबला 1 रन से जीत लिया। इस हार के बाद आरसीबी का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ