News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
7 जुलाई 2025 को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया। रांची से निकलकर धोनी ने न केवल भारत के क्रिकेट इतिहास में अपनी खास पहचान बनाई, बल्कि देश के सबसे सफल और अमीर खिलाड़ियों में भी अपना नाम दर्ज कराया। 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी ने भारत को तीन विश्व कप जीत दिलाए और करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई। उनकी काबिलियत, नेतृत्व और क्रिकेट के प्रति समर्पण ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर में शुमार किया। एक सफल क्रिकेटर के अलावा एमएस धोनी ने अब खुद को एक सफल व्यवसायी के रूप में भी स्थापित किया है।
धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये से ज्यादा है। IPL से भी उनकी 204 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी माही की तगड़ी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 तक उनकी ब्रांड वैल्यू 803 करोड़ रुपए आंकी गई है।
यह भी पढ़े:
जय शाह के बाद एक और भारतीय की हुई ICC में एंट्री, संभालने वाले हैं बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।