---विज्ञापन---

खेल

IPL 2024: क्या दिनेश कार्तिक के इस फैसले से हारी RCB? कर्ण शर्मा पर नहीं जताया भरोसा

Dinesh Karthik Karn Sharma: आरसीबी की हार के बाद दिनेश कार्तिक के एक फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। कार्तिक ने कर्ण शर्मा पर भरोसा नहीं जताया। जिसका खामियाजा कहीं न कहीं टीम को उठाना पड़ा।

Dinesh Karthik Karn Sharma: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रविवार को ईडन गार्डंस में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विराट कोहली के विकेट पर विवाद से लेकर आखिरी बॉल पर रोमांच तक…ये मुकाबला बरसों तक याद दिलाने वाला रहा। इस हार के बाद आईपीएल में आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। आरसीबी की इस हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ऐसा ही सवाल फिनिशर दिनेश कार्तिक पर भी उठ रहा है।

कर्ण शर्मा को तीन बार सिंगल देने से किया मना

दरअसल, दिनेश कार्तिक ने 19वें ओवर में कर्ण शर्मा पर भरोसा नहीं जताया था। वो कर्ण, जिन्होंने 20वें ओवर में मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज की जमकर कुटाई की। कार्तिक ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें सिंगल देने से इनकार कर दिया था। ये गेंद शॉर्ट थर्ड मैन तक गई थी, जिस पर कार्तिक एक रन लेकर कर्ण को स्ट्राइक दे सकते थे, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया। चलो यहां तक ठीक था, लेकिन दूसरी गेंद पर एक बार फिर कार्तिक ने एक रन लेने से इनकार कर दिया। ये गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, लेकिन कार्तिक ने रन नहीं लिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ये नहीं देखा तो क्या देखा…सांसें रोक देने वाली आखिरी बॉल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

कार्तिक के दिमाग में क्या था?

शायद कार्तिक सोच रहे थे कि वे मैच फिनिश करके जाएंगे। उन्होंने इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी पर एक बार फिर उन्होंने सिंगल लेने से इनकार कर दिया। कार्तिक ने एक-दो नहीं बल्कि तीन बार सिंगल लेने से मना किया। जिसका नतीजा ये हुआ कि वे आखिरी बॉल पर खुद कैच आउट हो गए। इसके बाद कर्ण ने बल्लेबाजी का जो नजारा पेश किया, उसे देख हर कोई हैरान रह गया।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘नियम तो नियम हैं…’, विराट कोहली के विवादित विकेट पर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कर्ण शर्मा ने स्टार्क को कूटा

कर्ण ने दुनिया के सबसे खूंखार बॉलर मिचेल स्टार्क की गेंदों पर तीन छक्के ठोके। हालांकि वे पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी आखिरी बॉल पर एक रन बना सके और रन आउट हो गए। इस तरह आरसीबी एक रन से ये मुकाबला हार गई। फैंस का कहना है कि यदि कार्तिक कर्ण पर एक बार भी भरोसा जताते तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता।

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: फिर टूटा फैंस का दिल, हार के साथ क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई आरसीबी? 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: बल्ला पटका…डस्टबिन में मारा मुक्का, विराट कोहली ने अंपायर से बहस के बाद मचा दी तबाही 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली को भारी पड़ सकती है अंपायर से बहस, धोनी को मिली थी सजा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम 

First published on: Apr 21, 2024 11:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola