Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। गुरुवार को दूसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने 113 ओवर बाद पाकिस्तान की पारी घोषित कर दी। मसूद ने ये फैसला ऐसे समय में लिया, जब मोहम्मद रिजवान डबल सेंचुरी के करीब थे। रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी कर 239 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 171 रन बना लिए थे, लेकिन मसूद ने उन्हें दोहरा शतक पूरा करने का मौका नहीं दिया और पाकिस्तान की पारी डिक्लेयर कर दी।
फैसला सही या गलत?
शान मसूद ने 448 रन पर पाकिस्तान की पारी घोषित की। मसूद के इस फैसले पर कुछ फैंस सवाल उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ इसे मैच जीतने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। वहीं अगर रिजवान डबल सेंचुरी लगाते तो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के सिर्फ तीसरे विकेटकीपर बन जाते। जबकि 233 रन बनाते ही वह विकेटकीपर के तौर पर एंडी फ्लावर का सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ देते, लेकिन मसूद के फैसले के कारण ऐसा नहीं हो सका।
क्यों सही हो सकता है फैसला
मसूद के इस फैसले को तमाम आलोचना के बाद साहसिक फैसला भी माना जा रहा है। वह चाहते तो रिजवान के दोहरे शतक या पाकिस्तान का स्कोर 500 तक पहुंचने का इंतजार कर सकते थे, लेकिन उन्होंने 24 ओवर शेष रहते बांग्लादेशी बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया। दरअसल, पाकिस्तान के पारी घोषित करने के बाद एक घंटे का खेल बाकी रहा। ऐेसे में पाकिस्तान की टीम 24 ओवर में बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ध्वस्त करना चाहेगी। अगर दूसरे दिन पाकिस्तान को बांग्लादेश के कुछ बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता मिल गई तो तीसरे दिन वह बचे बल्लेबाजों को आउट कर बड़ी बढ़त बना सकती है। देखना होगा कि इस मैच का नतीजा क्या निकलता है।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: मोहम्मद रिजवान ने रचा इतिहास, 15 साल बाद बना ये रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर भी चूके थे डबल सेंचुरी से
बता दें कि डबल सेंचुरी के करीब पहुंचने के मामले में भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा विवाद हो चुका है। साल 2004 के पाकिस्तान दौरे पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर डबल सेंचुरी के करीब थे, लेकिन कार्यवाहक कप्तान राहुल द्रविड़ ने 194 रन पर पहुंचने के बाद पारी घोषित कर दी। सचिन तेंदुलकर इस पर बुरी तरह बौखला गए थे। बाद में कोच जॉन राइट ने उनसे माफी मांगी और कप्तान सौरव गांगुली ने अफसोस जताया। राहुल द्रविड़ ने उनसे बात कर कहा कि यह टीम हित में लिया गया फैसला था, लेकिन तेंदुलकर ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
ये भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक मुकाबला, 210 साल बाद लॉर्ड्स का मैदान बनेगा गवाह
संबंधित खबरें
उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 min agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
17 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
50 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
53 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines