PAK vs BAN Test Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट का पहला 21 अगस्त से खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान पहले हो चुका है। टीम की कमान शान मसूद के हाथों में हैं। इस सीरीज को लेकर पाकिस्तान टीम जमकर तैयारी कर रही है। टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम इस सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ना पड़ा चाहते हैं। इसी वजह से वो भी नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच ट्रेनिंग के दौरान बाबर आजम को खुर्रम शहजाद की गेंद से चोट लग गई।
खुर्रम शहजाद की गेंद से चोटिल हो गए बाबर
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी के लिए पाकिस्तान टीम इस समय ट्रेनिंग में लगी हुई है। इसी बीच बाबर आजम जब अभ्यास कर रहे थे तो वो खुर्रम शहजाद की एक अंदर आती बॉल को नहीं समझ पाए। ये गेंद सीधे जाकर बाबर के ग्रोइन में लगी। इसके बाद बाबर काफी देर तक दर्द में दिखें। इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर के लिए अभ्यास छोड़ दिया और स्ट्रेचिंग करने चले गए। आराम मिलने के बाद वो फिर से नेट में वापस आए और फिर से अभ्यास किया।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
इस टेस्ट सीरीज में सभी की निगाह बाबर आजम पर टिकी हुई है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल सीरीज खेली थी। इस सीरीज में बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वो उस समय सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे। वहीं, अगर बांग्लादेश के खिलाफ बाबर के रिकॉर्ड की बात करें तो वो काफी शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 80.67 के औसत से 242 रन बनाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक और एक अर्धशतक भी बनाया है।
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), आमेर जमाल (फिट होने पर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मुहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी।
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
16 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
1 hr agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines