China Masters 2025 Semi final: इन दिनों चाइना मास्टर्स 2025 की धूम है. मेंस डबल के फाइनल में भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने धमाकेदार एंट्री की. 20 सिंतबर को खेले गए सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक को सीधे गेम में 21-17, 21-14 से मात दिया. खास बात ये रही कि सिर्फ 41 मिनट में भारतीय जोड़ी के सामने आरोन और सोह ने सरेंडर कर दिया.
चाइना मास्टर्स के फाइनल में अब सात्विक-चिराग के सामने टॉप सीड कोरियाई जोड़ी होगी. कोरियाई जोड़ी में शामिल किम वोन हो और सियो सियुंग जाए कड़ी चुनौती देंगे. इस जोड़ी विश्व चैंपियन जोड़ी ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 21-13, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की है.
भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने पिछले हफ्ते वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद ये जोड़ी हॉन्ग कॉन्ग ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उसे हार मिली. लेकिन एशियन गेम्स चैंपियन सात्विक-चिराग की जोड़ी इस बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में मौका नहीं चूकना चाहेगी.
सेमीफाइनल मैच का हाल
अगर सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारतीय बैडमिंटन स्टार्स सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार खेल दिखाया. पहला गेम बेहद कड़ा रहा, जिसमें चिया-सोह 10-7 से आगे थे, लेकिन एरॉन की लगातार गलतियों और सात्विक-चिराग के अटैक ने मैच पलट दिया. भारतीय जोड़ी ने 21-17 से पहला गेम जीत लिया.
अब बारी थी दूसरे गेम की, जिसमें भारतीय जोड़ी शुरुआत से ही रही. सात्विक की स्मैश और चिराग की नेट प्ले से टीम 8-2 की बढ़त बना चुकी थी. फिर मलेशियाई जोड़ी वापसी नहीं कर सकी और भारतीयों ने 21-14 से दूसरा गेम जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली.
ये भी पढ़ें: बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
4 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
5 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
5 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
6 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
6 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
8 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
9 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines