हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Olympics 2024 Day 1 Live: सांसे रोकने वाले मैच में भारतीय हॉकी टीम का शानदार आगाज

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू हो गया है। खेलों के महाकुंभ के पहले दिन भारतीय एथलीट सात अलग अलग खेलों में नज़र आने वाले हैं। इस बार भारत की तरफ से 117 एथलीट गए हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics Live

Paris Olympics 2024 Day 1 Live Update: पेर‍िस ओलंप‍िक में पहला द‍िन भारत के ल‍िए शानदार रहा। न‍िशानेबाजी में जहां मनु भाकर ने जहां 10 मीटर एयर प‍िस्‍टल के फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं बैडम‍िंटन और हॉकी में भी धमाकेदार शुरुआत की है। टोक्‍यो ओलंप‍िक में कांस्‍य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को न्‍यूजीलैंड की टीम ने कड़ी टक्‍कर दी, लेक‍िन मैच भारत की झोली में रहा। बैडम‍िंटन में तो अपना पहला ओलंप‍िक खेल रहे लक्ष्‍य सेन ने गजब का प्रदर्शन करते हुए पांच बार के ओलंप‍ियन ग्‍वाटेमाला के केव‍िन कॉरडोन को हरा द‍िया। पुरुष डबल्‍स में च‍िराग और सात्‍व‍िक की जोड़ी ने जीत दर्ज की।

हॉकी में न्‍यूजीलैंड से मुकाबला जारी

भारतीय हॉकी टीम ने पेर‍िस ओलंप‍िक में अपने अभ‍ियान की शुरुआत कर दी है। भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से चल रहा है। 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। पहले क्‍वार्टर में पेनल्‍टी कॉर्नर पर गोल खाने के बाद दूसरे क्‍वार्टर में भारत ने 1-1 से स्‍कोर बराबर कर ल‍िया था। हाफ टाइम तक स्‍कोर 1-1 से बराबर पर थी। दूसरे हाफ में भारत ने शानदार खेल द‍िखाते हुए 2-1 से बढ़त बना ली। मगर आख‍िरी क्‍वार्टर में न्‍यूजीलैंड ने पेनल्‍टी कॉर्नर में गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबर कर द‍िया। आख‍िरी क्षणों में भारतीय टीम ने पेनल्‍टी स्‍ट्रोक में गोल दागकर व‍िजयी बढ़त बना ली।

विज्ञापन

भारतीय बैड‍म‍िंंटन स्‍टार्स की धमाकेदार शुरुआत

पेर‍िस ओलंप‍िक में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों ने शानदार शुरुआत की है। पुरुष डबल्‍स में सात्‍व‍िक साईराज और च‍िराग ने महज 47 म‍िनट में अपना पहला मैच जीत ल‍िया है। उन्‍होंने फ्रांस की जोड़ी को 21-17, 21-14 से मात दी। वहीं स‍िगल्‍स में लक्ष्‍य सेन ने भी अपना पहला मैच जीत ल‍िया है। उन्‍होंने पांच बार के ओलंप‍ियन ग्‍वाटेमाला के केव‍िन कॉरडोन को 21-8, 21-20 से हरा द‍िया।

पुरुष नौकायन में बलराज चौथे स्‍थान पर

पेर‍िस ओलंप‍िक रोइंग इवेंट में भारत के बलराज पंवार पुरुष स‍िंगल्‍स स्‍कल्‍स हीट में चौथे स्‍थान पर रहे हैं। वह रेपेचेज के ल‍िए क्‍वालीफाई कर गए हैं। इसके साथ ही वह पदक की दौड़ में बने हुए हैं।

विज्ञापन

सरबजोत और अर्जुन चीमा का खराब प्रदर्शन

10 मीटर पिस्टल के फाइनल इवेंट में सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा फाइनल में जगह नहीं बना पाए। सरबजोत 577 अंकों के साथ 9वें नंबर पर जबकि अर्जुन 574 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों को ही टॉप 8 में जगह बनानी थी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola