Olympiad Nona Gaprindashvili Cup Missing: शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले दल मिलने वाला ‘नोना गैप्रिंडाशविली कप’ भारत में गायब हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) द्वारा ‘नोना गैप्रिंडाशविली कप’ खो गया है, जो काफी शर्मिंदगी वाली बात मानी जा रही है। खुद आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के पदाधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। साल 2022 में भारतीय टीम ने चेन्नई में हुए पिछले शतरंज ओलंपियाड में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। तबसे ये ट्रॉफी भारत के पास ही थी।
AICF के अधिकारियों ने दी जानकारी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तीन अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन दो साल में एक बार होता है और भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई में हुए पिछले शतरंज ओलंपियाड में ट्रॉफी जीती थी। शतरंज की वैश्विक नियामक संस्था ने आखिल भारतीय शतरंज महासंघ को एक ईमेल भेजकर भारत से ट्रॉफी लौटाने का अनुरोध किया था। क्योंकि बुडापेस्ट में चल रहे शतरंज ओलंपियाड के विजेताओं को राउंड 11 की समाप्ति के बाद ये कप दिया जाना है।
ये भी पढ़ें:- Chess Olympiad 2024: भारतीय पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान को दी टक्कर, महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम
आखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव देव ए पटेल ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि, “फिलहाल हमें गैप्रिंडाशविली कप का पता नहीं है। हम इसे खोजने की बहुत कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह राष्ट्रीय गौरव का मामला है। हमें उम्मीद है कि हमारी खोज सफल होगी। ”
आखिरी बार चेन्नई में था कप
नई दिल्ली और चेन्नई में आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के दफ्तरों और चेन्नई के उस होटल में तलाशी शुरू की गई, जहां कप को आखिरी बार देखा गया था। पिछले AICF पदाधिकारियों से संपर्क किया गया और खिलाड़ियों से भी पूछा गया कि क्या उन्होंने ट्रॉफी ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ‘ओए..सोए हैं सब लोग….’, चेन्नई टेस्ट में रोहित शर्मा अपने ही खिलाड़ियों पर भड़क उठे, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
16 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
1 hr agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines