Neeraj Chopra: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 आम लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे देश में दुख और गुस्सा फैल गया। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए और कई जरूरी फैसले लिए। इस हमले से पहले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को “नीरज चोपड़ा क्लासिक (NC Classic)” टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का न्योता दिया था। यह टूर्नामेंट 24 मई से शुरू होना है। लेकिन अरशद ने इस टूर्नामेंट में आने से मना कर दिया।
नीरज को अरशद को बुलाने के फैसले पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें नफरत भरे मैसेज मिलने लगे। अब नीरज चोपड़ा ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा है कि वो आमतौर पर ज्यादा बोलते नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो गलत चीजों पर चुप रहेंगे। खासकर जब बात देश के प्रति उनके प्यार और उनके परिवार के सम्मान पर उठे सवालों की हो। नीरज ने कहा कि अरशद नदीम को “नीरज चोपड़ा क्लासिक” में बुलाने के उनके फैसले को लेकर काफी बातें हो रही हैं और ज़्यादातर बातें नफरत और गाली-गलौज से भरी हुई हैं। यहां तक कि लोगों ने उनके परिवार को भी इसमें घसीट लिया।
उन्होंने साफ कहा कि अरशद को जो न्योता भेजा गया था, वो एक खिलाड़ी की तरफ से दूसरे खिलाड़ी को भेजा गया था, बस इतना ही। इस टूर्नामेंट का मकसद भारत में बेहतरीन एथलीटों को एक साथ लाना था। सभी खिलाड़ियों को निमंत्रण सोमवार को भेजा गया था, जो पहलगाम हमले से दो दिन पहले की बात है।
नीरज ने कहा कि अब जो हालात हैं, उनमें अरशद का टूर्नामेंट में आना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए मेरा देश और उसके हित सबसे पहले हैं।” जो लोग इस हमले में अपनों को खो चुके हैं, उनके लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। मैं भी पूरे देश की तरह इस घटना से बेहद दुखी और गुस्से में हूं।
‘लोग बदल लेते हैं अपनी राय’
नीरज चोपड़ा ने लिखा है कि उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया जाना बहुत दुखद है। उन्हें दुख होता है कि उन्हें ऐसे लोगों को सफाई देनी पड़ रही है जो बिना वजह उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें नैतिकता का पाठ ना पढ़ाएं। लोग बहुत जल्दी अपनी राय बदल लेते हैं। जब मेरी मां ने एक साल पहले एक बात कही थी, तब उनकी खूब तारीफ हुई थी, लेकिन आज वही लोग उसी बात को लेकर मेरी मां की आलोचना कर रहे हैं।” नीरज ने यह भी कहा कि वह आगे और मेहनत करेंगे ताकि दुनिया भारत को हमेशा याद रखे।
अरशद ने टूर्नामेंट में खेलने से किया इनकार
अरशद नदीम ने “नीरज चोपड़ा क्लासिक” जैवलिन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट 24 मई को भारत में होना है, लेकिन वह 22 मई को कोरिया जा रहे हैं। वहां वह 27 से 31 मई तक होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हुए हैं और उसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
23 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
31 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines