नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग पर तोड़ी चुप्पी, बताई प्रतियोगिता से बाहर होने की पूरी सच्चाई

Neeraj Chopra Paris Diamond League: नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग से बाहर होने की सच्चाई बताई है। उन्होंने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह चोट के चलते डायमंड लीग से बाहर हो गए हैं।

Javelin throw gold medalist Neeraj Chopra nominated for World Athlete of Year

नीरज चोपड़ा।

Neeraj Chopra Paris Diamond League: पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। इस बार भी भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का मेडल पक्का माना जा रहा है। हालांकि हाल ही में उनकी चोट की खबर ने फैंस को झटका दे दिया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह पेरिस डायमंड लीग से बाहर हो गए हैं। वहीं उनके पेरिस ओलंपिक्स में भी खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया था। हालांकि अब गोल्डन बॉय ने खुद इस प्रतियोगिता से बाहर होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग से हटने से इनकार कर कहा- मैंने इवेंट के लिए अपना नाम तक दर्ज नहीं कराया था।

विज्ञापन

अपना नाम दर्ज ही नहीं कराया

चोपड़ा ने डायमंड लीग के पेरिस स्टेज से हटने की खबरों का खंडन किया। उनका कहना है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था। चोपड़ा ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें परेशान कर रही एडक्टर समस्या के कारण उन्होंने पेरिस डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। नीरज ने एक्स पर पोस्ट कर इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लिखा- पेरिस डायमंड लीग इस सीजन में मेरे प्रतियोगिता कैलेंडर का हिस्सा नहीं थी। इसलिए मैंने इससे नाम वापस नहीं लिया है। मैं ओलंपिक खेलों के लिए तैयार होने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।

विज्ञापन

ओलंपिक पर ध्यान

एथलीट ने कहा कि मेरे इस प्रतियोगिता से हटने का सवाल ही नहीं उठता। नीरज चोपड़ा ने आगे कहा कि फिलहाल वह सिर्फ ओलंपिक पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (IIS) के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रमुख स्पेंसर मैके ने भी अच्छी खबर दी है। मैके के अनुसार, नीरज चोपड़ा अच्छी शारीरिक स्थिति में हैं। वह पेरिस ओलंपिक्स के लिए तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले स्टार ओलंपियन आईआईएस में रिहैब पर थे। वह एडक्टर समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ