IND vs ZIM: क्या मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

India vs Zimbabwe Live Streaming Details: भारत-जिम्बाब्वे के बीच 6 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया पहले ही जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कि इस सीरीज के लाइव मैच कहां देख सकते हैं।

IND vs ZIM Live Streaming Details

IND vs ZIM Live Streaming Details

India vs Zimbabwe Live Streaming Details: जहां एक ओर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर बारबाडोस से भारत रवाना हो रही है तो वहीं दूसरी ओर एक टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। शुभमन गिल के साथ ही बाकी खिलाड़ी भी जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं। इस सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रही है। इस सीरीज से पहले एक फैंस को झटका देने वाली खबर सामने आई है। मोबाइल पर इस मैच का लुत्फ फ्री में नहीं उठाया जा सकेगा। आइए जानते हैं कि सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी।

विज्ञापन

सोनी स्पोर्ट्स टेन चैनल पर देख सकते हैं लाइव  

जानकारी के अनुसार, सीरीज के मैचों के प्रसारण अधिकार सोनी के टेन स्पोर्ट्स चैनल के पास हैं। ये मैच भारत में हिंदी भाषा में सोनी स्पोर्ट्स टेन के एसडी और एचडी चैनल पर देखे जा सकते हैं। वहीं तमिल/तेलुगु में सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 के एसडी और एचडी चैनल पर देखे जा सकेंगे।

विज्ञापन

सोनी लिव पर लेना होगा सब्सक्रिप्शन

वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर इस सीरीज के सभी मैच सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम होंगे, लेकिन ये फ्री नहीं होंगे। इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। ऐप का सब्सक्रिप्शन 399 से लेकर 1499 रुपये तक में लिया जा सकेगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होंगे।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किए बदलाव 

सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई, दूसरा मैच 7 जुलाई, तीसरा 10 जुलाई, चौथा 13 जुलाई और पांचवां मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने तीन बदलाव किए हैं। पहले दो मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह ली है। संजू, शिवम और यशस्वी भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत आएंगे, फिर हरारे के लिए रवाना होंगे। इसके बाद उन्हें बाकी 3 मैचों में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम: 

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ