T20 World Cup Indian Team

Video: T20 World Cup 2026 कब-कहां होगा, कितने होंगे मैच? जानें 5 बड़े अपडेट

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब 2026 में होने वाले अगले विश्व कप को लेकर जानकारी सामने आई है। अगला विश्व कप भारत-श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर करोड़ों फैंस का सपना पूरा कर दिया है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर बारबाडोस से घर वापस आ रही है। टीम ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है। इस तरह ट्रॉफी के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से दो साल बाद आयोजित होने वाले अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका में होगा आयोजन

आपको जानकार खुशी होगी कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत-श्रीलंका में किया जाएगा। जी हां, भारत-श्रीलंका इसके होस्ट नेशन रहेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के पास घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका होगा। जानकारी के अनुसार, इसका आयोजन फरवरी-मार्च के महीने में होगा। अगले टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच होंगे। इसका फॉर्मेट 2024 की तरह ही होगा। वर्ल्ड कप 20 टीमों के साथ ही खेला जाएगा।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ