Muriel Furrer: 18 साल की म्यूरियल फ्यूरर की 27 सितंबर शुक्रवार को मौत हो गई। 26 सितंबर को साइक्लिंंग खिलाड़ी म्यूरियल फ्यूरर को पैरा साइक्लिंंग विश्व चैंपियनशिप में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पैरा-साइक्लिंग विश्व चैंपियनशिप में म्यूरियल फ्यूरर को गंभीर चोट लग गई थी। वह साइक्लिंग के दौरान गिर गई थीं। इस दौरान उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शुक्रवार की सुबह ज्यूरिख यूनिवर्सिटी अस्पताल में खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।
यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल ने जताया दुख
यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल ने खिलाड़ी की मौत के बाद अपना दुख जताया है। संघ ने माना कि म्यूरियल फ्यूरर की मौत से इंटरनेशनल साइक्लिंग को नुकसान हुआ है। अपने बयान में संघ ने कहा कि इंटरनेशनल साइक्लिंग एसोसिएशन ने एक ऐसी खिलाड़ी को खो दिया, जिसका भविष्य उज्जवल था। इसके अलावा पैरा-साइक्लिंग रोड विश्व चैंपियनशिप की आयोजन समिति, ने म्यूरियल फ्यूरर के परिवार, दोस्तों और उनके फेडरेशन स्विस साइक्लिंग के प्रति दुख वयक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारा दिल टूट गया है। हमारे पास शब्द नहीं हैं। भारी मन के साथ हमें आज म्यूरियल फ्यूरर को अलविदा कहना पड़ रहा है। इसके अलावा आयोजन कमेटी ने कहा है कि खिलाड़ी की मौत की जांच जारी है।
इस साल रहा था शानदार प्रदर्शन
म्यूरियल फ्यूरर ने इस सप्ताह की शुरुआत में टाइम ट्रायल में 44वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने इसी साल ही स्विस रोड नेशनल्स में ट्रायल और रोड रेस में 2 बार सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि अब उनकी मौत के बाद चाहने वाले काफी दुख हैं। खेल जगत की कई हस्तियों ने भी फ्यूरर की मौत का दुख जताया है। सोशल मीडिया पर भी फ्यूरर की मौत को याद कर लोग भावुक हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में टूटा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बारिश की वजह से टॉस में हुई थी देरी
संबंधित खबरें
उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
18 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
51 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
54 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines