हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी ने पहनी विराट के नंबर-18 की जर्सी, छिड़ गया बवाल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान विराट कोहली के नंबर-18 वाली जर्सी पहनी, जिसपर बवाल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
मुकेश कुमार-विराट कोहली (X/@KINGNATION__18)

India A vs England Lions: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम शुभमन गिल अगुवाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उससे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने के लिए इंडिया ए की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। इस टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं। पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। जिसमें करुण नायर ने डबल सेंचुरी लगाई। वहीं अब इंग्लैंड लायंस बल्लेबाजी कर रही है। इस दौरान टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को विराट कोहली के नंबर-18 की जर्सी पहनकर खेलते हुए देखा गया, जिसपर बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है।

किसने पहनी नंबर-18 वाली जर्सी?

इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। विराट कोहली की जर्सी का नंबर-18 है, जिसको फैंस ने रिटायर करने की भी मांग की है। वहीं अब कैंटरबरी में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट में गेंदबाजी के दौरान मुकेश कुमार नंबर-18 की जर्सी पहनकर आए थे। जिसपर विवाद खड़ा हो गया है, फैंस को ये रास नहीं आ रहा है। जिसके बाद फैंस ने अब बीसीसीआई से इस जर्सी नंबर-18 को रिटायर करने की मांग कर दी है। इसके अलावा कुछ फैंस का मानना है कि मुकेश ने नंबर-18 की जर्सी विराट कोहली को ट्रिब्यूट देने के लिए पहनी है।

इंडिया ए ने बनाए थे 557 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 557 रन बनाए थे। इंडिया ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने सबसे ज्यादा 204 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 94, सरफराज खान ने 92, हर्ष दुबे ने 32, शार्दुल ठाकुर ने 27 और यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हुल और जमान अख्तर ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लायंस ने 2 विकेट खोकर 237 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल टॉम हेनेस 103 और मैक्स होल्डन 64 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशुल कांबोज और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट चटकाया।

ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: टॉस तय करेगा क्वालीफायर 2 का रिजल्ट? अहमदाबाद में चला आ रहा ये ट्रेंड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola