MS Dhoni: आईपीएल 2025 का 49वां मैच सीएसके बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के वक्त एमएस धोनी ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया है जिससे उनकी संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।
एमएस धोनी ने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, एमएस धोनी टॉस के बाद बात की, जिसमें उन्होंने हंसते हुए कहा कि शायद मैं अगला आईपीएल मैच न खेलूं। आईपीएल टॉस प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा कि यहां (स्टेडियम) फैंस का उसाह देखिए। या इसका मतलब है कि आप अगले साल भी वापस खेलने आ रहे हैं? माही ने हंसते हुए जवाब दिया कि फिलहाल तो मुझे यह भी नहीं मालूम कि मैं अगला मैच खेलूंगा या नहीं।
एमएस धोनी संभाल रहे हैं कप्तानी
आईपीएल 2025 के शुरुआत में धोनी सीएसके के लिए बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी सीएसके की कप्तानी संभाल रहे हैं। हालांकि इस सीजन सीएसके का हाल बेहाल है। अब तक खेले गए 9 मैच में सीएसके ने केवल 2 जीत हासिल की है, जबकि उसे 7 मैच गंवाने पड़े हैं। अंक तालिका में भी सीएसके 4 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है।
11 रन पर आउट हुए धोनी
धोनी ने इस मैच में 11 रनों की पारी खेली और आउट हो गए। धोनी ने अब तक सीएसके के लिए औसतन ही बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस मैच में 4 गेंदों में 11 रन बनाए। धोनी ने 1 चौका ओर 1 छक्का अपने नाम किया। 18.2 ओवर में धोनी युजवेंद्र चहल की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में आउट हो गए। धोनी के अलावा इस मैच में सैम करन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
India vs West Indies Live Cricket Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, कप्तान शुभमन गिल लौटे पवेलियन
32 mins agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
33 mins agoIND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
42 mins agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
1 hr agoWCL 2026: आज होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव
1 hr agoAsian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी
2 hrs agoAsian Games 2026 में फीका रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, 2 मैचों में बनाए सिर्फ 53 रन
2 hrs agoक्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, साउथ अफ्रीका के प्रिटोरियस बने टी20 के नए 'यूनिवर्स बॉस'
3 hrs agoAsian Games 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 24 साल का सूखा किया खत्म
4 hrs agoIND vs PAK Final Highlights: भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रनों से थमाई करारी हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines