हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ओवर के बीच हार्ट अटैक से गेंदबाज की मौत, मातम में बदली जीत की खुशी

Cricketer Died Heart Attack: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिलारी ब्लॉक में एक क्रिकेट मैच के दौरान खुशी का पल उस वक्त मातम में बदल गया, जब गेंदबाज की आखिरी गेंद डालते ही पिच पर हार्ट अटैक से मौत हो गई.

विज्ञापन
moradabad cricketer died heart attack

Cricketer Died Heart Attack: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिलारी ब्लॉक में एक क्रिकेट मैच के दौरान खुशी का पल उस वक्त मातम में बदल गया, जब गेंदबाज की आखिरी गेंद डालते ही पिच पर हार्ट अटैक से मौत हो गई. गेंदबाज की मौत के बाद पूरे मैदान में हड़कंप मच गया. आस-पास मौजूद लोगों ने खिलाड़ी को सीपीआर देकर जिंदा रखने की कोशिश की और नजदीरी अस्पताल में भी लेकर गए थे लेकिन कुछ हो न सका और डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया.

मुरादाबाद और संभल के बीच खेला जा रहा था मैच

दरअसल ये मुकाबला यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से कराया गया था. मुरादाबाद और संभल की टीमें आमने-सामने थी, इस मैच को जीतने के लिए संभल की टीम को आखिरी 4 गेंदों पर 14 रन बनाने थे और गेंद अहमर खान के हाथ में थी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अहमर खान ने इस ओवर में महज 11 रन खर्च किए और मुरादाबाद को जीत दिला दी, लेकिन कुछ ही देर बाद से जीत मातम में बदल गई.

ये भी पढ़ें:-PAK vs SA: पाकिस्तान में फिर हुआ भारत का ‘गुनगान’, शान मसूद ऐसे बने टीम इंडिया के कप्तान!

विज्ञापन

अहमर खान ने जैसे ही ओवर की आखिरी गेंद डाली तो उनकी सांसे तेज हो गई और वो नीचे बैठ गए. कुछ देर बैठने के बाद अहमर खान पिच पर लेट गए, ये देखकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी घबरा गए और उन्होंने अहमर को संभालने की कोशिश की. वहां पिच पर ही अहमर को सीपीआर दी गई जिससे थोड़ी हलचल दिखी, इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने अहमर को मृत घोषित कर दिया.

इस दुख घटना के समय वहां मैदान पर स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान भी अतिथि के रूप में मौजूद थे. बता दें, अहमर खान मुरादाबाद के एकता विहार के रहने वाले थे. उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है. इस दखद घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. उनके परिवार में उनकी पत्नि. 2 बच्चे, एक भार और एक बहन शामिल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Women World Cup 2025: रिकॉर्ड टोटल चेज होने पर हरमनप्रीत कौर ने किसे बताया ‘विलेन’? मैच के बाद आया हैरान करने देने वाला बयान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola