News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन पाकिस्तान की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए हैं. इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए.
हालांकि उनको देखने के लिए क्राउड काफी उत्सुक नजर आया. मैच के दौरान कमेंट्री में साउथ अफ्रीका के दिग्गज शॉन पोलक ने एक ऐसी बात कह दी जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान को भारत का कप्तान कह दिया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Shaun Pollock
— Hassan Abbasian (@HassanAbbasian) October 12, 2025
"I can't believe that they (crowd) want the captain of Pakistan to get out just to see Babar Azam at the crease" 😭😭pic.twitter.com/qov8q8Fssq
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे तभी कमेंट्री कर रहे साउथ अफ्रीका के दिग्गज शॉन पोलक ने क्राउड में अलग सी चीज देखी. जब भी साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट करने की अपील कर रहे थे तो क्राउड काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा था. बल्लेबाजी का अगला नंबर स्टार बाबर आजम का था तो ऐसे में हर किसी को उनको बल्लेबाजी करते देखने का इंतजार था.
क्राउड के रिएक्शन पर बोलते हुए पोलक कहते हैं “मुझे अपनी आखों पर यकीन नहीं हो रहा वो चाहते हैं क्राउड शान मसूद टीम इंडिया के कप्तान आउट हो जाए ताकि बाबर आजम क्रीज पर आ सके.”
क्राउड में बाबर आजम को देखने के लिए कमाल का उत्साह जरूर था लेकिन बाबर आजम मै की पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों की पारी खेली. इस पारी में वो 4 चौके ही लगा पाए. पाक टीम के लिए कप्तान शान मसूद और इमाम उल हक के बीच दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की साझेदारी हुई. दिन का खेल खत्म होने तक मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा की जोड़ी नाबाद हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।