हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: ब्रूक को जीवनदान देने के बाद भी सरताज बन गए मोहम्मद सिराज, भारत के लिए कर दिया ये बड़ा काम

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने पांचवें मैच की दूसरी पारी में हैरी ब्रूक को जीवनदान दे दिया। हालांकि इसके बावजूद वह भारत के लिए बड़ा काम कर गए।

विज्ञापन

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया है। हालांकि मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक को जीवनदान दे दिया। इसके बाद उन्होंने अर्धशतक भी बना दिया। हालांकि ब्रूक को जीवनदान मिलने के बाद भी सिराज इस सीरीज के सरताज बन गए। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सिराज ने दिया जीवनदान

लंच से पहले हैरी ब्रूक प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं। गेंद डीप फाइन लेग की दिशा में जाती है और बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज कैच पकड़ लेते हैं। लेकिन वह इस दौरान अपना कंट्रोल खो देते हैं और उनका पैर बाउंड्री लाइन पर टच हो जाता है। इसके बाद ब्रूक को जीवनदान मिलता है। हालांकि ब्रूक को जीवनदान देने के बाद भी सिराज इस सीरीज के सरताज बन गए।

दरअसल सिराज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 20 विकेट लेकर धमाल मचा दिया है। सिराज दूसरी पारी में भारत के लिए और भी अधिक विकेट झटक सकते हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग हैं, जिन्होंने 6 पारियों में 19 विकेट चटकाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स 17 विकेट के साथ बने हुए हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 10 पारियों में 75.40 की शानदार औसत के साथ 754 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 दोहरा शतक भी अपने नाम किया था। गिल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 10 पारियों में 53.20 की औसत के साथ 532 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola