हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: दिग्गज गेंदबाज को बड़ा झटका, चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले स्टार गेंदबाज की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बोर्ड ने टीम इंडिया के दल का ऐलान भी कर दिया है, जिसमें युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में फिट होकर भारतीय टीम में वापसी कर लेंगे। लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि शमी की ताजा इंजरी ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

शमी की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार शमी की ताजा इंजरी ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है। अब तेज गेंदबाज साइड स्ट्रेन इंजरी से पीड़ित हो गए हैं। जाहिर है कि शमी को अब पूरी तरीके से फिट होने में वक्त लगेगा। ऐसे में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में होने वाले पांच मैचों के लिए शमी लगभग बाहर हो चुके हैं। शमी की मौजूदगी में टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी विभाग मजूबत रहता। वहीं बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी के लिए शमी को आगामी 2 मैच के लिए जगह नहीं दी है।

साल 2023 में मचाया तहलका

शमी ने आखिरी बार भारत के लिए विश्व कप 2023 में खेला था। लेकिन इसके बाद वह क्रिकेट के एक्शन से दूर हैं। उन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट भी लिया था। इसके बाद शमी ने साल 2024 में लंदन में सर्जरी कराई थी, जिसके बाद वह लगातार नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं।

विज्ञापन

बेंगलुरु में कोचिंग स्टाफ के साथ आए नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच के बाद शमी भारतीय कोचिंग स्टाफ्स के साथ देखे गए थे। शमी ने अभिषेक नायर को काफी देर तक गेंदबाजी भी की। शमी कम रन-अप के साथ गेंदबाजी करते हुए देखे गए थे।

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बने शमी ने कहा कि मैं आधे रन-अप के साथ गेंदबाजी कर रहा था। क्योंकि मैं शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डाल सकता। ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बात करते हुए शमी ने कहा कि बॉर्डर गावस्कर सीरीज अभी दूर है। मैं केवल इस बात पर ध्यान दे रहा हूं कि मैं खुद को कैसे फिट रखूं और वहां जाने से पहले कितना मजबूत हो सकता हूं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट

ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की हार की भविष्यवाणी! दहशत में कंगारू

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola