हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CT 2025: न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच से बाहर हो सकता है भारत का मैच विनर, दिग्गज ने दी सलाह

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: टीम इंडिया का अगला मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा। इस मैच से भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Team India

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: टीम इंडिया अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में 2 मैच खेल चुकी है। दोनों ही मैचों में जीत हासिल करके टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। अब रोहित एंड कंपनी का अगल मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा। इस मैच से टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी को आराम देने की बात हो रही है। इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डैरेन गॉफ ने अपना सुझाव दिया है।

शमी को मिले आराम

न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीसरे लीग मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ ने कहा कि “उन्हें शायद उसे आराम देना चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें आत्मविश्वास मिला है। जब आपके पास ऐसी बल्लेबाजी लाइनअप हो, तो आप किसी और को लाने का जोखिम उठा सकते हैं, दुबई में एक और स्पिनर लाएं।” बता दें, टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है ऐसे में न्यूजीलैंड के साथ होने वाला मैच महज एक ओपचारिक होगा। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इस मैच से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: गोल्डन बैट जीतने की रेस में 3 खिलाड़ी, जानें लिस्ट में किस भारतीय का है नाम?

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ परेशानी में दिखे थे शमी

लंबे समय के बाद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हुई है। बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले मैच में शमी ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, इस मैच में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे। इसके पाकिस्तान के खिलाफ शमी की गेंदबाजी ठीकठाक रही थी। इस मैच में शमी ने 8 ओवर में 43 रन खर्च किए थे, हालांकि उनको कोई विकेट नहीं मिला था।

इसके अलावा मैच की शुरुआत में ही शमी को थोड़ा दिक्कत में भी देखा गया था, जिसके चलते उनको कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच से शमी को आराम दिया जाता है या नहीं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CT 2025: सेमीफाइनल में किससे होगी भारत की भिड़ंत? समझें पूरा समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola