हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद शमी पर आई बुरी खबर, भारत को लग सकता है झटका

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले मोहम्मद शमी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। आगामी टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले से कमजोर हो गई है। वहीं अब भारत के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी बुरी खबर आ रही है। भारत के लिए ये बड़ा झटका भी हो सकता है।

मोहम्मद शमी पर आया बड़ा अपडेट

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बीसीसीआई की मेडिकल टीम को आश्वस्त करने में असफल रहे हैं। सेलेक्टरों को मोहम्मद शमी की सर्जरी के बाद उनकी फिटनेस में गिरावट के बारे में कहा गया है। चयनकर्ताओं को मोहम्मद शमी की फिटनेस पर संदेह है उन्हें लगता है कि अनुभवी खिलाड़ी इंग्लैंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएगा या नहीं, क्योंकि लंबे स्पेल गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता पर सवाल बना हुआ है।

रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि चयनकर्ता तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को इंग्लैंड दौरे के लिए देख रहे हैं। हालांकि फिलहाल टीम का ऐलान नहीं हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता किन खिलाड़ियों को मौका देते हैं।

विज्ञापन

शमी ने लंबे समय की थी वापसी

मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 फाइनल खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से लगभग 14 महीने दूर रहे थे। उनकी सर्जरी हुई थी। इसकी वजह से शमी ने टी-20 विश्व कप 2024 में भी भाग नहीं लिया था। इसके अलावा वह आईपीएल 2024 का भी हिस्सा नहीं थे। हालांकि फिर शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज के जरिए भारतीय टीम में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारतीय टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। लेकिन शमी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। शमी का हालिया प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 9 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola