Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। उम्मीद थी कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका दिया जाएगा। लेकिन फिटनेस की वजह से शमी को मौका नहीं दिया गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच के बाद शमी को भारतीय कोचिंग सेटअप के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया।
शमी ने की भारतीय कोच के साथ प्रैक्टिस
बेंगलुरु में पांचवें दिन पहले ही सेशन में मुकाबला न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया था। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक इसके बाद शमी ने भारतीय कोचिंग सेटअप के साथ नजर आए। उन्होंने सहायक कोच अभिषेक नायर को नेट में गेंदबाजी की। शमी जब गेंदबाजी कर रहे थे, तब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी उनपर नजर रखे हुए थे। शमी इस दौरान एक पैर में पट्टी बांध कर गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान वह किसी भी मुसीबत में नजर नहीं आए। शमी ने अपना प्रैक्टिस सेशन 2:30 बजे दिन में शुरू किया और लगभग 3:50 तक अपने सत्र को पूरा किया। इस दौरान शमी ने करीब 45 मिनट तक गेंदबाजी की और खूब पसीने भी बहाए।
शमी की फरवरी 2024 में लंदन में सर्जरी हुई थी। इसके बाद उनका लगातार रिहैब चल रहा है। वह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए। लेकिन अब उनकी गेंदबाजी को देख ऐसा लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: एक हार से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट
रोहित शर्मा ने भी फिटनेस को लेकर दिया था अपडेट
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने शमी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि शमी ने एक साल से ज्यादा समय से कोई क्रिकेट नहीं खेला है। किसी तेज गेंदबाज़ के लिए इतना क्रिकेट मिस करना और फिर अचानक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना काफी मुश्किल है। हम उन्हें 100 प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहेंगे। हम एक कमजोर शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। ये हमारे लिए सही फैसला नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: बाबर- शाहीन को एक और बड़ा झटका! PCB कर सकती है बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
5 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
5 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
10 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines