Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर फिलहाल भारत की टी-20 और वनडे टीम से दूर चल रहे हैं. हालांकि उनका चयन आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में खेला था. वहीं आखिरी टी-20 भारत के लिए अय्यर ने साल 2023 में खेला था. हालांकि अब अय्यर को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. मोहम्मद कैफ ने इसकी बड़ी भविष्यवाणी की है.
मोहम्मद कैफ ने की बड़ी भविष्यवाणी
मोहम्मद कैफ ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की और उनके बारे में भविष्यवाणी कर दी. अय्यर को लगता है कि अय्यर का चयन अब जल्द ही होने वाला है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि श्रेयस अय्यर से मिलकर बहुत अच्छा लगा. क्या खिलाड़ी है. टेस्ट डेब्यू पर शतक, 2023 वनडे विश्व कप हीरो, तीन आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले एकमात्र कप्तान. टी20 राष्ट्रीय टीम में भी चयन होगा. धैर्य रखें, एक शानदार भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, श्रेयस.
ये भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया से निपटने के लिए अकेले काफी हैं रोहित-विराट, आंकड़े देख विरोधियों की फटी नींद!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली बड़ी जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. इससे पहले अय्यर ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था. इसके बाद वह अब 19 अक्टूबर से होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नजर आने वाले हैं.
श्रेयस अय्यर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मैच में 36.86 की औसत के साथ 811 रन बनाए हैं. इसके अलावा 70 वनडे मैच में उन्होंने 48.22 की औसत के साथ 2845 रन बनाए हैं. इसके अलावा 51 टी-20 मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्ले से 30.66 की औसत के साथ 1104 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें:-14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा तोहफा, रणजी ट्रॉफी में बनाए गए उपकप्तान
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines