MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने सीजन-3 का शानदार आगाज किया है। इस मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के फिन एलन का रौद्र रूप देखने को मिला, जिन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए एक ऐतिहासिक पारी खेली।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 123 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 269 रन बनाए थे। इस दौरान फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 51 गेंदों पर 151 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान एलन ने 19 छक्के और 5 चौके लगाए थे। इसके अलावा संजय ने 36 और हसन खान ने 38 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जैक एडवर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे।
146 रन पर सिमटी वाशिंगटन फ्रीडम
270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम की पूरी टीम 13.1 ओवर में 146 रन पर ही ढेर हो गई थी। तेजी से रन बनाने के चक्कर में पूरी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 17 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा मिचेल ओवन ने 39 और जैक एडवर्ड ने 21 रन बनाए थे। वहीं वाशिंगटन फ्रीडम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे।
हारिस राउफ और हसन की शानदार गेंदबाजी
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की तरफ से हारिस राउफ और हसन खान ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। हारिस ने 3.1 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा हसन खान ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- भारत-इंग्लैंड को पछाड़कर नीदरलैंड्स ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines