हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: इन 5 महंगे विदेशी खिलाड़ियों ने भारत आने से किया इनकार, अपनी फ्रेंचाइजियों को दिया 'धोखा'

IPL 2025: आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 2.0 में भाग लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 2.0 की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच में हिस्सा लेने के लिए कई विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जबकि कई खिलाड़ी जुड़ने वाले हैं। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में दोबारा हिस्सा लेने से मना कर दिया। यहां हम 5 ऐसे विदेशी खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जो आईपीएल 2025 2.0 में भाग लेने से इनकार कर चुके हैं।

जोफ्रा आर्चर

राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ में खरीदा था। लेकिन जोफ्रा ने राजस्थान का साथ बीच मझदार में ही छोड़ दिया है। जोफ्रा आईपीएल 2025 में दोबारा भाग लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। हालांकि उनकी फ्रेंचाइजी का सफर प्लेऑफ से खत्म हो गया है।

मिचेल स्टार्क

लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आता है। स्टार्क अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए ऐसे समय पर खेलने से मना कर दिया, जब उनकी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 में से 3 मैच जीतने जरूरी हैं। स्टार्क को दिल्ली ने 11.57 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

विज्ञापन

जैक फ्रेजर

दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी बल्लेबाज जैक फ्रेजर ने भी आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच में भाग लेने से मना कर दिया। फ्रेजर दिल्ली के लिए अहम खिलाड़ी हैं। उनके बाहर होने से टीम का बल्लेबाजी विभाग कमजोर पड़ जाएगा। आईपीएल 2025 के लिए जैक फ्रेजर का करार दिल्ली के साथ 9 करोड़ रुपये में हुआ था।

सैम करन

सीएसके के धांसू ऑलराउंडर सैम करन भी आईपीएल 2025 2.0 में भाग नहीं लेंगे। उन्हें सीएसके ने 2.4 करोड़ में अपने दल में शामिल किया था। लेकिन स्टार ऑलराउंडर ने बचे हुए मैच में खेलने से मना कर दिया।

विज्ञापन

मोईन अली

लिस्ट में अगला नाम मोईन अली का आता है। केकेआर के स्टार खिलाड़ी ने भी बचे हुए मैच में खेलने से मना कर दिया। टूर्नामेंट के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अब नजर नहीं आएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola