हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: डेब्यू करते ही मयंक यादव ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 मैच की सीरीज में मयंक यादव ने पहले मैच में डेब्यू किया और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अजीत अगरकर और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

विज्ञापन

Mayank Yadav: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैच की सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला गया था। 6 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने डेब्यू मैच में मयंक यादव ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

मयंक यादव की बड़ी उपलब्धि

इस मैच में मयंक यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और अपना पहला ही ओवर मेडन फेंक कर बता दिया कि वह किस शैली के गेंदबाज हैं। वह अपने टी-20 इंटरनेशनल मैच में अपना पहला ओवर मेडन फेंकने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। साल 2006 में अजीत अगरकर ने साउथ अफ्रीका में भारत के लिए डेब्यू करते हुए मेडन ओवर फेंका था। 16 साल बाद युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अगरकर के रिकॉर्ड की बराबरी की और इंग्लैंड के खिलाफ साल 2022 में डेब्यू करते हुए टी-20 में मेडन ओवर गेंदबाजी की। वहीं अब मयंक तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

मयंक ने पहले मैच में कर दिया प्रभावित

मयंक अपने पहले ही ओवर से लय में नजर आए। उन्होंने बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदल्लाह को 146.1 किमी प्रतिघंटे की रफतार से गेंद फेंक कर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिया। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी कर 1 विकेट हासिल किया। इस दौरान उन्होंने 5.20 की इकोनॉमी रेट के साथ 21 रन खर्च किए।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 127/10 रन बनाए थे। बांग्ला टाइगर्स की ओर से मेंहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 25 गेंदों में 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में 7 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 29, अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में 16, सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों में 16 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में 39 रन नाबाद बनाकर भारत के लिए जीत सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola