हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कंगारुओं के होश उड़ाने पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचा ये भारतीय दिग्गज, टेस्ट सीरीज को लेकर कहा-आई एम वेटिंग

IND vs AUS: भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया की कोशिश लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराने की है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया का स्टार स्पिनर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है।

विज्ञापन

India vs Australia Test Series:नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल लिहाज से ये सीरीज दोनों ही देशों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। यहां पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भी गए थे।

शेन वॉर्न को लेकर कही ये बात

कुलदीप यादव ने यहां पर शेन वॉर्न के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे आदर्श वही थे और मेरे उनके साथ गहरा रिश्ता था। मैं जब भी उनके बारे में सोचता हूं तो भावुक हो जाता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपने परिवार में से किसी को खो दिया है। बता दें कि 2022 में वॉर्न थाईलैंड घूमने गए थे, यहां पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हमें टेस्ट सीरीज में शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा। कुलदीप यादव क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्यालय भी गए। यहां पर उन्होंने सीईओ निक हॉकले से ऑनलाइन बातचीत की।

ये भी पढ़ें: टेस्ट मैच के बीच एक दिन की छुट्टी, बोर्ड ने कर दिया बड़ा ऐलान

विज्ञापन

इस टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकले ने कहा, ‘पूरी दुनिया में टीम इंडिया के फैंस मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी विशेष कर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में बड़ी संख्या में फैंस आएंगे। बता दें कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

कुछ ऐसा रहा है कुलदीप का करियर

कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के मेंबर थे। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 53 विकेट, 106 वनडे मैचों में 172 विकेट और 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 69 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की ओर से मैदान पर उतरा भारत के दिग्गज खिलाड़ी का बेटा, जानें कैसे मिली एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola