टेस्ट मैच के बीच एक दिन की छुट्टी, बोर्ड ने कर दिया बड़ा ऐलान

SL vs NZ Rest Day in Test Cricket: श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बीच छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस तरह ये मुकाबला 6 दिनों का होगा। आइए जानते हैं टेस्ट मैच में रेस्ट डे क्या होता है।

SL vs NZ Test

SL vs NZ Test

विज्ञापन

SL vs NZ Rest Day in Test Cricket: आपने स्कूल, कॉलेज या बैंक में एक दिन की छुट्टी सुनी होगी, लेकिन कैसा हो अगर किसी क्रिकेट मैच के बीच एक दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया जाए। चौंक गए ना? जी हां, एक इंटरनेशनल मैच में कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत कई टीमें टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। जहां एक ओर पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच सीरीज खेली जा रही है तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया भी अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी।  इससे एक दिन पहले 18 सितंबर से श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मैच के बीच श्रीलंका क्रिकेट की ओर से एक दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

राष्ट्रपति चुनाव की वजह से एक दिन की छुट्टी

दरअसल, श्रीलंका में 21 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस वजह से 18 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के बीच 21 सितंबर को रेस्ट डे रहेगा। यानी इस दिन मुकाबला नहीं खेला जाएगा। बता दें कि लगभग 16 साल बाद ये टेस्ट मैच में रेस्ट डे का सिर्फ दूसरा मौका होगा। इससे पहले 2008 में रेस्ट डे रखा गया था। जबकि 2001 के बाद श्रीलंका में पहला रेस्ट डे रहेगा। श्रीलंका में 23 साल बाद ये पहला मौका होगा, जब किसी मैच में रेस्ट डे होगा। कोलंबो में 2001 में श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच रेस्ट डे वाला टेस्ट खेला गया था। श्रीलंका में पूर्णिमा के मौके पर मनाए जाने वाले पोया दिवस की वजह से रेस्ट डे शामिल था।

विज्ञापन

छह दिनों का होगा मैच 

एक रेस्ट डे होने की वजह से ये मुकाबला 6 दिनों का होगा। हालांकि सामान्य टेस्ट की तरह खिलाड़ी 5 दिन ही खेल सकेंगे। ये टेस्ट 18 सितंबर से 23 सितंबर के बीच 6 दिनों में खेला जाएगा। एक दिन छुट्टी की वजह से एक्स्ट्रा जोड़ा गया है। आमतौर पर पहले रविवार के दिन रेस्ट डे रखा जाता था, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में किसी भी दिन इसे रखा जाता है। हालांकि दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पांच दिनों का ही होगा। इससे पहले रेस्ट डे वाला सबसे हालिया टेस्ट मैच 2008 में ढाका में श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच खेला गया था। शुरुआती मैच में संसदीय चुनाव के कारण 29 दिसंबर को रेस्ट डे घोषित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ