India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। वहीं दूसरा दिन भी भारत ने अपने नाम किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
राहुल और जायसवाल ने रच दिया इतिहास
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने 100 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप कर 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 2004 में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने 20 साल पहले ये कारनामा किया था। सहवाग और आकाश ने 123 रन बनाए थे। लेकिन अब राहुल और जायसवाल 131 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
जायसवाल ने रचा नया कीर्तिमान
वहीं जायसवाल ने अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान किया। फिलहाल वह खबर लिखे जाने तक बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन दूसरी पारी में 15 रन बनाने के साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने कोच गौतम गंभीर का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। गंभीर ने 16 साल पहले साल 2008 में 8 टेस्ट मैच की 16 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 1134 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 6 अर्धशतक निकले थे।
ऐसा है मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। पहली पारी में सबसे ज्यादा नितीश रेड्डी ने बनाए थे। उन्होंने 41 रनों की पारी खेली थी। हालांकि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 104 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में भारत ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 150 रनों से अधिक की साझेदारी कर ली है। जायसवाल 88 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि केएल राहुल 68 रन पर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत 54.4 ओवर में 165/0 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘यह पूरी तरह फर्जी है’, बुमराह-विराट को लेकर बुरी तरह भड़के गावस्कर, लीगल एक्शन की दी धमकी
संबंधित खबरें
IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
5 mins agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
22 mins agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
27 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
31 mins agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
39 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
1 hr agoपाकिस्तानी खिलाड़ी कायनात इम्तियाज ने लिया संन्यास, मैच रेफरी बनने के लिए किया बड़ा फैसला
1 hr ago'गोल्ड मेडल थाली में परोसा हुआ नहीं मिला' पाकिस्तान को हराने के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines