Karun Nair Century: विदर्भ और केरल के बीच इस समय रणजी ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए घमासान जारी है। इस फाइनल के चौथे दिन विदर्भ के स्टार खिलाड़ी करुण नायर ने जोरदार शतक जड़कर अपनी टीम को खिताब के करीब पहुंचा दिया है। उनके इस शतक के दम पर टीम ने चौथे दिन अपनी लीड 200 के पार पहुंचा दी है।
नायर की पारी से संभला विदर्भ
बता दें कि चौथे दिन के पहले सेशन में विदर्भ का स्कोर एक समय सात रन पर दो विकेट था, जहां पर्थ रेखाड़े और ध्रुव शौरे के रूप में दोनों ओपनर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद नायर ने टीम की पारी को संभाला और मात्र 184 गेंदों में 7 चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार शतक जड़ा। उन्हें यहां दानिश मालेवार का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 162 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की।
यह भी पढ़ें: CT 2025: सेमीफाइनल के लिए अफगानिस्तान को चाहिए इंग्लैंड से ‘चमत्कार’, देखें क्या है समीकरण
पहले पारी में नायर ने दिखाया बल्ले का दम
इससे पहले नायर ने पहली पारी में 86 रन की शानदार पारी खेली थी, जिससे विदर्भ ने 379 रनों का अच्छा स्कोर बनाया। इस पारी के दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8,000 रन भी पूरे कर लिए। यह नायर की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 36वीं फिफ्टी थी।
ऐसा करने वाले करुण नायर चौथे बल्लेबाज
नायर अब रणजी ट्रॉफी 2024/25 सीजन में 800 रन पार करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। यह मौजूदा सीजन में उनका चौथा शतक है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, 16 पारियों में उनका औसत 55 से ज्यादा है। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 114 मैचों की 183 पारियों में आठ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार सलामी बल्लेबाज हुआ चोटिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
28 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
31 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
47 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines