इमर्जिंग महिला Asia Cup अचानक हुआ स्थगित, ACC ने किया बड़ा फैसला, बड़ी वजह आई सामने

womens Asia Cup 2025: महिला इमर्जिंग एशिया कप को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इसकी बड़ी वजह भी बताई है।

IPL 2025 - 2025-06-02T143657.400

Womens Asia Cup 2025: एसीसी महिला इमर्जिंग एशिया कप दूसरा संस्करण श्रीलंका में खेला जाना था। लेकिन अब इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एशिया कप को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 2 जून को टूर्नामेंट स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 6 जून से होना था। लेकिन फिलहाल इस टूर्नामेंट को टाल दिया गया है। लेकिन कांउिस ने कहा है कि टूर्नामेंट के नए शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

बड़ी वजह आई सामने

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने महिला इमर्जिंग एशिया कप को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया। एशियन क्रिकेट काउंसिल कहा कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उनके एरिया में प्रतिकूल मौसम और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इस टूर्नामेंट के शेड्यूल बदलने का अनुरोध किया था। इसी वजह से अब ऐसा फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

श्रीलंका में खराब मौसम की वजह से फिलहाल टूर्नामेंट को टाल दिया गया है। फैंस नए शेड्यूल के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

भारत ने जीता था पहला खिताब

महिला इमर्जिंग एशिया कप का पहला खिताब साल 2023 में खेला गया था। हांग कांग में खेले गए इस टूर्नामेंट को भारत ने अपने नाम किया था। भारत A ने फाइनल में बांग्लादेश A को 31 रनों से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस टूर्नामेंट का हिस्सा इंडिया ए, बांग्लादेश ए, पाकिस्तान ए, श्रीलंका ए, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, मेजबान हांगकांग और मलेशिया बने थे।

विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि भारत इस टूर्नामेंट से पीछे हट सकता है। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने इस खबर को निराधार बताया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ