IPL 2025 - 2025-06-02T163612.254
विज्ञापन

VIDEO: क्वालीफायर-2 मैच में क्यों भिड़ गए श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह? जानें वजह

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में शशांक सिंह और श्रेयस अय्यर आपस में भिड़ गए।

PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में 1 जून को दूसरा क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। पंजाब ने 5 विकेट से जीत हासिल करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। इससे पहले पंजाब ने साल 2014 में फाइनल खेला था। तब केकेआर से टीम को शिकस्त मिली थी। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब के 2 स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह आपस में ही भिड़ गए। दरअसल पंजाब इस मैच में 204 रनों का पीछा कर रही थी। ऐसे में 16.4 ओवर में शशांक सिंह रन आउट हो गए थे। जिसके बाद श्रेयस अय्यर उनपर भड़क पड़े। इसके बाद जब मैच खत्म हुआ तब अय्यर ने अपनी नाराजगी शशांक से जाहिर की। अय्यर सरेआम शशांक पर गुस्सा करते हुए दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ