IPL 2025 के बीच SRH के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से चौंक गया क्रिकेट जगत

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया।

WhatsApp Image 2025-06-02 at 2.56.34 PM

Heinrich Klaasen: आईपीएल 2025 के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 2 जून को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके कुछ देर बाद साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है। वह आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। लेकिन एसआरएच का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया था। अब क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर होने का फैसला किया है। हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

क्लासेन ने किया भावुक पोस्ट

विकेटकीपर बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैं घोषणा करता हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। मुझे यह तय करने में बहुत समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए भविष्य में क्या सबसे अच्छा होगा। यह वाकई बहुत मुश्किल फैसला था लेकिन साथ ही मैं इससे पूरी तरह से संतुष्ट हूं।

विज्ञापन

ऐसा रहा हालिया प्रदर्शन

आईपीएल 2023 और 2024 में क्लासेन ने हैदराबाद के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं आईपीएल 2025 में भी उन्होंने टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 13 मैच में 44.27 की औसत के साथ 487 रन बनाए, जिसमें 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक दर्ज हैं। अपने आखिरी मैच में केकेआर के खिलाफ हेनरिक ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 39 गेंदों में 105 रन बनाए हैं।

2018 में किया डेब्यू

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने साल 2018 में पहली बार साउथ अफ्रीका का सफेद गेंद में प्रतिनिधित्व किया। इसके एक साल बाद यानी साल 2019 में उन्हें अफ्रीका के लिए टेस्ट खेलने का मौका मिला। हालांकि अपने छोटो से करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। लेकिन अब उन्होंने सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Heinrich Klaasen (@heinie45) द्वारा साझा की गई पोस्ट

33 साल के क्लासेन ने प्रोटियाज टीम के लिए 13 की औसत के साथ 4 टेस्ट मैच में 104 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 60 वनडे मैच में 43.69 की औसत के साथ 2141 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 4 शतक और 11 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वहीं 58 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 23.25 की औसत के साथ 1 हजार रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक बनाए हैं।

विज्ञापन

33 साल के क्लासेन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टी-20 विश्व कप 2024 में भी उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ अहम पारी खेली थी। हालांकि वह अफ्रीका को फाइनल नहीं जीता सके। लेकिन उनकी पारी आज भी फैंस को याद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ