CT 2025: सेमीफाइनल के लिए अफगानिस्तान को चाहिए इंग्लैंड से 'चमत्कार', देखें क्या है समीकरण

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो चुकी है, जहां टीम की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें बेहद कम हैं। टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो फिर उसे एक चमत्कार की जरूरत है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Afghanistan Cricket Team

Afghanistan Cricket Team

Afghanistan Qualification Scenario: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मैच रद्द होने की सूरत में अफगानिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल तक पहुंचना लगभग असंभव है। टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे चमत्कार की जरूरत होगी। आइए एक नजर डालते हैं उस समीकरण पर, जिसकी दम पर अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

विज्ञापन

टीम का इस समय नेट रन रेट (NRR) -0.99 है। अफगानिस्तान को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो फिर शनिवार को साउथ अफ्रीका को 301 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड से कम से कम 207 रनों से हारना होगा। दूसरा समीकरण यह बन रहा है कि अगर इंग्लैंड की टीम बाद में बैटिंग करती है तो उसे साउथ अफ्रीका से मिले टारगेट को 11.1 ओवर में हासिल करना होगा।

विज्ञापन

इस तरह अफगानिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भाग्य का सहारा चाहिए होगा। अगर जोस बटलर की टीम यह चमत्कार करने में सफल रही तो फिर अफगानिस्तान बेहतर रन रेट के साथ ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अगर जीतती है तो फिर वो ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच जाएंगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी और अफगानिस्तान की टूर्नामेंट से विदाई हो जाएगी।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चौंकाया

बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को आठ रन से मात दी थी। अफगानिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 325 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम जो रूट के शतक के बाद भी 317 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने पांच विकेट झटके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ