इस तारीख से शुरू होगा महिला ODI वर्ल्ड कप का घमासान, भारत के 4 मैदान करेंगे मेजबानी; 2 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

Womens ODI WC Schedule: महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। भारत के चार मैदानों पर टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।

Womens ODI World Cup

Womens ODI World Cup

Womens ODI WC Schedule: महिला वनडे वर्ल्ड कप का घमासान 30 सितंबर से शुरू होगा। आईसीसी ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के वेन्यू का भी ऐलान कर दिया है। भारत 12 साल बाद एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 और दूसरा सेमीफाइनल मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर विश्व कप में उतरेगी। टीम ने पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

30 सितंबर से होगा वर्ल्ड कप का आगाज

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी। महिला विश्व कप की मेजबानी भारत 12 साल बाद करने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बिगड़े राजनीतिक रिश्तों की वजह से टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए कुल पांच मैदानों को चुना गया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी, गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, इंदौर के होल्कर स्टेडियम, विशाखापट्टनम के वीडीसीए स्टेडियम और श्रीलंका के आर प्रेमादासा स्टेडियम में टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम अपने मैच प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

विज्ञापन

कहां और कब होगा फाइनल?

महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल तक पहुंचती है, तो यह मैच कोलंबो में होगा। वहीं, पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने की स्थिति में पहले सेमीफाइनल की मेजबानी गुवाहाटी का एसीए मैदान करेगा। 30 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच में अगर पाकिस्तान की टीम कदम रखती है, तो इसकी मेजबानी आर प्रेमदासा स्टेडियम करेगा। पाकिस्तान के खिताबी मुकाबले में ना पहुंचने की स्थिति में फाइनल मैच चिन्नास्वामी में 2 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ