'भयानक सपने की तरह...' इंडिगो फ्लाइट हादसे के बाद यात्रियों ने शेयर की आपबीती

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 बुधवार की शाम को एक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पायलट ने सावधानी से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई और सभी जान बचा ली। अब इस हादसे के बाद यात्री सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं।

Indigo flight accident
विज्ञापन

‘भयानक सपने की तरह था…’ ‘फ्लाइट में भयंकर तूफान आ गया था’ ‘हमें सुरक्षित उतारने के लिए पायलट को सलाम’ ये कहना है बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 में सफर करने वाले यात्रियों का। हालांकि, इस दौरान फ्लाइट के यात्रियों ने पायलट के जज्बे को सलाम किया, जिसने सही सलामत फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की। मासूम हो कि बीते शाम दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 के साथ एक हादसा हो गया। फ्लाइट लैंडिंग से पहले भयानक ओलावृष्टि में फंस गई और उसकी नोज (फ्लाइट का अगला हिस्सा) क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही है कि इस हादसे में फ्लाइट के सभी यात्री, पायलट और क्रू मेंबर सुरक्षित थे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो-तस्वीरें वायरल

इस हादसे के बाद से ही सोशल मीडिया पर फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों ने अपना अनुभव शेयर किया। कई यात्रियों ने तो हादसे के दौरान फ्लाइट के अंदर का माहौल अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं कुछ यात्रियों ने उतरने के बाद फ्लाइट के क्षतिग्रस्त हिस्से की तस्वीर ली। अब इन वीडियो और तस्वीरों के साथ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर फ्लाइट में हादसे के दौरान उन्होंने क्या महसूस किया, इसके बारे में बताया है।

विज्ञापन

‘भयानक और बुरा सपना’

एक्स पर नबीला जमाल नाम की एक यूजर ने हादसे के दौरान फ्लाइट के अंदर वीडियो शेयर किया और इसे भयानक और बुरा सपना बताया। नबीला जमाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बहुत बुरा सपना… दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट में भयंकर तूफान आया। लोगों के बीच चीख-पुकार और प्रार्थनाएं सुनी गईं। विमान में तूफान बहुत भयंकर था। हालांकि, जहाज में सवार सभी 227 लोग सुरक्षित हैं। फ्लाइट की नोज क्षतिग्रस्त हो गई और केबिन का सामान नीचे गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ये भयानक अनुभव था’

वहीं, दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 में सवार यात्री शेख समीउल्लाह ने PTI से बात करते हुए कहा कि मैं इंडिगो की फ्लाइट में सवार था। जब सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक पायलट ने खराब स्थिति की घोषणा की। इसके बाद हम सबको सीट बेल्ट बांधने के लिए कहा गया। मैं अक्सर फ्लाइट से सफर करता हूं, लेकिन मैंने कभी इस तरह का भयानक अनुभव नहीं महसूस किया। यह काफी भयावह था। हमें सुरक्षित उतारने के लिए पायलट को सलाम।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ