Rohit Sharma And Virat Kohli: पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। भारत के पूर्व खिलाड़ी करसन घावरी ने अब रोहित और विराट के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर पूर्व खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी
भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी करसन घावरी ने कहा कि कोहली को निश्चित रूप से भारत के लिए आसानी से खेलना जारी रखना चाहिए था, शायद अगले कुछ वर्षों तक। लेकिन किसी चीज ने उन्हें वास्तव में संन्यास लेने के लिए मजबूर कर दिया। और दुर्भाग्य से, जब उन्होंने संन्यास लिया, तो उन्हें बीसीसीआई द्वारा विदाई भी नहीं दी गई।
यह बीसीसीआई की आंतरिक राजनीति के कारण है, जिसे समझना मुश्किल है। और मुझे लगता है कि यही कारण है कि उन्होंने समय से पहले संन्यास ले लिया। यहां तक कि रोहित शर्मा ने भी समय से पहले संन्यास ले लिया। उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं है कि वे जाना चाहते थे। वे खेलना जारी रखना चाहते थे। लेकिन चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के विचार अलग थे। यह किसी प्रकार की तुच्छ राजनीति का मामला था।
बता दें कि करसन घावरी ने भारत के लिए 39 टेस्ट मैच में 913 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 वनडे मैच में 114 रन बनाए हैं। भारत के लिए उन्होंने आखिरी मुकाबला 1981 में खेला था।
वनडे खेलेंगे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के लिए वनडे मैच प्रारूप में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
7 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
20 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
38 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
59 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines