Rinku Singh: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की मुसीबत बढ़ गई है. भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया था. रिंकू सिंह ने देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई वीडियो पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
रिंकू सिंह के वीडियो में क्या था?
रिंकू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हनुमान जी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए थे, उनके बराबर में भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे थे. वहीं, पीछे अन्य भगवान काला चश्मा पहने दिखाए गए थे. रिंकू ने ये वीडियो एआई की मदद से बनाई थी. अब इस वीडियो को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों ने सासनी गेट थाने में तहरीर देकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
करणी सेना ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
करणी सेना ने स्टार खिलाड़ी को लेकर कहा “रिंकू सिंह ने जो हिंदू देवताओं का वीडियो शेयर किया है, इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार की माने तो जांच जारी है.”
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले रिंकू न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत की ओर से भाग लेंगे. हालांकि वर्ल्ड कप से पहले रिंकू की परेशानी बढ़ गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिंकू पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे सीरीज में टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े ‘विलेन’ बने गौतम गंभीर, फैंस ने लगाई हेड कोच की क्लास
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रिंकू सिंह काफी अहम खिलाड़ी हैं. टी-20 में उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक भारत के लिए खेले गए 2 वनडे मैच में उन्होंने 55 रन बनाए हैं, जबकि 35 टी-20 मैच में उन्होंने 42.30 की औसत के साथ 550 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर? विराट कोहली के दोस्त ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
31 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
57 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines