रबाडा ने बांग्ला टाइगर्स का 'कबाड़ा' बनाकर ICC रैंकिंग में गाड़ा झंडा, बुमराह- हेजलुवड सभी को पछाड़ा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कगिसो रबाडा ने सभी को पछाड़ते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने झंडा गाड़ दिया।

ICC Test Rankings

Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाल मचाया था। पहले टेस्ट मैच के दौरान वह  9 विकेट लेकर सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले दुनिया के तेज गेंदबाज भी बने थे। हालांकि अब उन्हें आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने सभी को पछाड़ते हुए आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

रबाडा ने बांग्लादेश का बनाया था कबाड़ा

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मैच में रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किए और इसके साथ इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके थे। रबाडा की गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज बेबस दिखे थे। उनकी धारदार गेंदबाजी के बदौलत बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 1 विकेट से जीता था।

विज्ञापन

बांग्लादेश से पहले रबाडा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं, जबकि दूसरे मैच में भी उन्हें 4 सफलता मिली थी। उनका हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में उन्हें आईपीएल 2025 में इसका फायदा मिल सकता है। उन्होंने पिछला सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेला था।

अब आईसीसी रैंकिंग में सभी को छोड़ा पीछे

उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। वह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रबाडा 860 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर पहुंचे हैं। उन्हें 3 स्थान का फायदा हुआ है। इसके अलावा जोश हेजलवुड 847 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन भी टेस्ट में इन दिनों कमाल कर रहे हैं। बुमराह ने 846 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि आर अश्विन 831 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं पांचवें स्थान पर पैट कमिंस 820 रेटिंग के साथ विराजमान हैं।

शानदार करियर पर एक नजर

रबाडा ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 65 टेस्ट मैच में 308 विकेट अपने नाम किए हैं, इस दौरान उनका इकोनॉमी 3.34 का रहा है। वहीं 101 वनडे मैच में तेज गेंदबाज ने 157 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 65 टी-20 मैच में 71 विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल वह बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भाग ले रहे हैं। साउथ अफ्रीका को उनसे इस मैच में खासा उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ